ICC Hall of Fame 2025 : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक खास सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। धोनी के अलावा कुछ ही और खिलाड़ियों को इस सम्मान से नवाजा गया है। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आईलीली ने धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल करते हुए कहा, "17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच... ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं।" इसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया के जरिए धोनी को इस सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं।
आईसीसी द्वारा हॉल ऑफ फेम सम्मान पाने के बाद धोनी का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है। धोनी ने इसे लेकर कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पल मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।" बता दें कि आईसीसी की ओर से हॉल ऑफ फेम 2025 की लिस्ट में कुल 7 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और भारत के धोनी शामिल हैं। वहीं, महिला खिलाड़ियों में पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को इस सम्मान से नवाजा गया है।
महेंद्र सिंह धोनी को यह सम्मान मिलने के साथ ही, वह इसे पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले नीतू डेविड, वीरेंद्र सहवाग, डायना इडुल्जी, वीनू मांकड, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, कपिल देव, बिशन सिंह बेदी, और सुनील गावस्कर को यह खास जगह मिल चुकी है।
भारत के क्रिकेट इतिहास में धोनी अब तक के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी - 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई जिताई है। इतना ही नहीं उनकी कप्तान में भारतीय टेस्ट टीम नंबर-1 बनी थी। हालांकि, उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन धोनी अब भी आईपीएल में सीएसके के लिए खेल रहे हैं।