Easy Tips To Make Short Nails Appear Longer: नेल पॉलिश लगाने से नाखून की सुंदरता को बढ़ जाती है। इसी वजह से ज्यादातर लड़कियां अपने नाखून बड़े रखती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नाखून बीच में ही टूट जाते हैं जिसकी वजह से आपके नाखूनों की सुंदरता खराब हो जाती है। साथ ही और भी कई कारण से लड़कियों के नाखून बढ़ नहीं पाते हैं। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने छोटे नाखूनों को ही खूबसूरत बना सकते हैं।
आपके अगर छोटे नेल्स हैं और उन्हें लंबा दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपने नेल को सही शेप देने की जरूरत है। उदाहरण के लिए, square नेल शेप आपके नेल्स को ज्यादा छोटा दिखाते हैं, इसीलिए आपको राउंड या आलमंड नेल शेप चुनना चाहिए। ऐसे नेल शेप आपके छोटे नेल्स को थोड़ा लंबा दिखाने में मदद करते हैं।
अपने छोटे नेल्स को बड़ा दिखाने का एक सबसे आसान तरीका है। आप अपने नेल्स पर पेस्टल शेड्स लगाएं। ये कलर्स ना केवल आपके नेल्स को सुंदर दिखाते हैं, बल्कि उन्हें लंबा भी दिखाते हैं।
अगर आप अपने नेल्स लंबे और खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए फ्रेंच मेनीक्योर एक बेहतरीन ऑपशन है। वैसे तो फ्रेंच मेनीक्योर लम्बे नेल्स पर बेहद आसानी से किया जा सकता है, लेकिन छोटे नेल्स पर भी यह उतने ही खूबसूरत लगेंगे।
छोटे नेल्स को बड़ा दिखाने का यह बेहद आसान तरीका है, साथ ही उसमें डायमेंशन भी एड करता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि अपने नेल्स के क्यूटिकल्स को पीछे की तरफ पुश करना होता है। लेकिन इसको करते वक्त थोड़ा ध्यान रखें। कहीं नेल्स को कोई नुकसान न हो।