Eid-al-Adha 2025 : ईद पर घर को सजाने के आसान तरीके, दें नया और खूबसूरत लुक

02 Jun, 2025
Pinterest Eid-al-Adha 2025 : ईद पर घर को सजाने के आसान तरीके, दें नया और खूबसूरत लुक

Eid-al-Adha 2025 Home Decoration Ideas : ईद-उल-अदहा का त्यौहार बहुत खास माना जाता है यह त्योहार पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों में मेहमान आते हैं इसलिए घरों को सजाने की तैयारी काफी दिन पहले से ही शुरु कर दी जाती है। आप भी इस दिन अपने घर को सजा सकते हैं और घर को नया लुक दे सकते हैं।

थीम बेस्ड डेकोरेशन

ईद पर आप थीम बेस्ड डेकोरेशन करें। घर में ईद संदेश वाले शोपीज लगाएं। आप घर में ऐसी चीज़ें लगाएं जो ईद के त्योहार का अनुभव कराए।

लाइट और बल्ब

ईद के दिन आप अपने घर को फेयरी लाइट्स, एलईडी स्ट्रिंग और छोटे-छोटे बल्ब से सजा सकते हैं। इससे घर को नया लुक मिलेगा। साथ ही आप अपनी खिड़कियों, बालकनी और दरवाजों पर भी लाइट्स लगा कसते हैं।

फूलों की सजावट

फूलों की सजावट हर त्योहार और शादी में की जाती है। आप भी ईद पर अपने घर को फूलों से सजा सकते हैं। आप अपनी घर में फूलों के गुलदस्ते रखें। गेंदा, गुलाब और चमेली के फूलों का प्रयोग दीवारों और दरवाज़ों का प्रयोग कर सकते हैं।

इस्लामिक आर्ट

आप घर की दिवारों पर फोटो फ्रेम लगा सकते हैं। साथ ही आप इस्लामिक आर्टवर्क, कैलिग्राफी या ईद मुबारक के बैनर भी घर की दीवारों पर लगा सकते हैं।

वॉल डेकोर

ईद के दिन आप वॉल डेकोर कर सकते हैं। दीवारों पर हैंगिंग शोपीस या पेंटिंग्स लगा सकते हैं। इसके अलावा अपने हाथ से बनी चीज़ों को भी दीवारों पर लगा सकते हैं।

खुशबू

घर को सुगंधित बनाने के लिए धूपबत्ती या एसेंशियल ऑयल डिफ्यूज़र का प्रयोग करें। यह घर के माहौल को शांत रखता है और सुकून देता है।

कुशन कवर और पर्दे

कुशन कवर और पर्दे से भी आप अपना घर सजा सकते हैं। आप अपने घर में नए कुशन कवर और पर्दा लगाएं। यह पर्दे आपके घर की दीवारों पर के कलर के अनुसार हो तो आपके घर को खूबसूरत बना दें।

कारपेट्स (कालीन)

घर में फर्श पर आप कालीन ज़रुर बिछाएं। यह घर को सजाने का पारंपरिक तरीका है। आप कालीन को घर के लिविंग रूम में लगाएं।

सेंटर टेबल

सेंटर टेबल को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए आप घर में कैंडल होल्डर या फूलों का गुलदस्ता या फिर को कांच का शोपीस रखें।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK