Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी द्वारा कहे गए महान विचार, जो हर समय के लिए महत्वपूर्ण है

30 Sep, 2023
Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी द्वारा कहे गए महान विचार, जो हर समय के लिए महत्वपूर्ण है

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई महत्वपूर्ण आंदोलन चलाए, जिनमें वे अपने अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों का पालन करते थे। गांधी जी ने आज़ादी की चेतना जन-जन में जगाई और सारे देश को एकसूत्र में बांध कर आज़ादी की लड़ाई लड़ी। गांधी जी के विचारों का सारी दुनिया समर्थन करती है। उनके महान विचार आज भी प्रासांगिक हैं और सार्वभौमिक सत्य हैं। गांधी जी के जन्मदिवस पर जानते हैं उनके महान विचारों के बारे में



  1. तभी बोलो जब वो मौन से बेहतर हो।

  2. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

  3. कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है, क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।

  4. ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

  5. धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।

  6. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

  7. आँख के बदले में आँख, पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

  8. आप जो करते हैं वह नगण्य होगा, लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है।

  9. हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।

  10. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

  11. मानवता की महानता मानव होने में नहीं है, बल्कि मानवीय होने में है।

  12. विश्वास कोई ढूंढने और बटोरने की चीज नहीं है यह तो विकसित करने की क्रिया है।

  13. ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

  14. गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है।

  15. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।

  16. मैं मरने के लिए तैयार हूँ, पर ऐसी कोई वजह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूँ।

  17. दुनिया हर किसी की ‘जरूरत’ के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के ‘लालच’ के लिए नहीं।

  18. कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है, यह तो बहादुर की निशानी है।

  19. जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जाएगी, दुनिया में अमन आ जायेगा।

  20. पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

  21. चाहे धन, मान, कुटुम्ब और प्राणों तक का त्याग करना पड़े, पर धर्म को कदापि न छोड़ा जाए।

  22. स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है,  स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।

  23. अधिक संपत्ति नहीं, बल्कि सरल आनंद को खोजें। बड़े भाग्य नहीं, बल्कि परम सुख को खोजें।

  24. स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है, न कि सोना और चांदी।

  25. कर्म प्राथमिकताओं को व्यक्त करता है।

  26.  वह धार्मिक है, जो दूसरों का दर्द समझता है।

  27. शांति के लिए कोई विशेष रास्ता नहीं है, शांति अपने आप में ही एक रास्ता है।

  28. एक राष्ट्र की संस्कृति उसमे रहने वाले लोगों के दिलों में और आत्मा में रहती है।

  29.  क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।

  30. गरीबी अभिशाप नहीं, बल्कि मानवरचित षडयन्त्र है।

  31. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

  32. भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

  33. खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

  34. विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता कि जननी है।

  35.  गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नही ले जाते हैं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK