Ganesh Chaturthi 2020: जिसपर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल चतुर्थी को हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार गणेश चतुर्थी मनाया जाता है। 22 से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) का उत्सव शुरू हो रहा है। गणेशोत्सव के आरंभ होते ही श्री गणेश को प्रसन्न करने की कोशिशें तेज हो जाती है। श्री गणेश बहुत छोटे-छोटे उपायों से प्रसन्न हो जाते हैं। इस Video में हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह आप गणेश जी को प्रसन्न कर सकते हैं। गणपति बप्पा की पूजा में प्रसाद में तमाम तरह के मिष्ठान और चीजें चढ़ाई जाती हैं लेकिन श्री गणेश जी की पूजा बगैर मोदक के अधूरी मानी जाती है। मोदक का प्रसाद चढ़ाने पर गणपति बप्पा अपने साधक पर प्रसन्न होकर उसके जीवन में मिठास ही मिठास भर देते हैं। गणेश जी को पूजा में 21 दुर्वा अर्पित करने का विधान है। इसके पीछे भी एक कथा है। अनलासुर और गणपति के बीच जब भयंकर युद्ध हुआ था, तब गजानन ने अनलासुर को निगल लिया था। जिसके बाद उनके उदर में असहनीय तेज जलन होने लगी। तब कश्यप ऋषि दूर्वा की 21 गांठ बनाकर गणपति को खिलाते हैं, जिससे वे स्वस्थ हो जाते हैं। कोई भी पूजा फल के बगैर अधूरी मानी जाती है। यदि आप गणपति बप्पा से शीघ्र ही फल प्राप्ति की आशा रखते हैं तो उनकी पूजा में केला अवश्य चढ़ाएं। गणपति बप्पा को फलों में केला अत्यधिक पसंद है। गणपति बप्पा को अत्यधिक प्रिय गेंदे का पीला फूल या फिर गेंदे के फूल से बनी माला अवश्य चढ़ाएं। गणपति बप्पा को शंख अत्यंत प्रिय है। यही कारण है कि उन्होंने अपने एक हाथ में शंक को भी धारण किया हुआ है। ऐसे में भगवान गणेश की पूजा में पूरी श्रद्धा भाव से शंख जरूर बजाएं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…