Happy Birthday Arjun Kapoor:
अर्जुन कपूर ने अपने 36वें जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में हुई अर्जुन की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। खुशी और जाह्नवी कपूर के साथ अर्जुन की बहन अंशुला कपूर भी पहुंचीं। विजय देवरकोंडा, मोहित मारवाह, रोहित धवन और उनकी पत्नी जाह्नवी देसाई धवन भी वहां मौजूद थे।
View this post on Instagram
आलिया और रणबीर एक साथ पहुंचे और पपराज़ी द्वारा उनकी फोटो क्लिक हुई। आलिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि रणबीर काले रंग की शर्ट और पैंट में नजर आ रहे थे। अर्जुन के बेहद करीबी रणवीर अपनी शानदार कार में पहुंचे थे। यहां देखें सारी तस्वीरें और वीडियो:
View this post on Instagram
25 जून को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनका एक अजीबोगरीब वीडियो साझा किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि- “Mirror Mirror on the wall it’s time for the birthday weekend after all!!!"