Happy Kabir Jayanti 2024 Wishes: संत कबीरदास भारतीय संत, कवि और समाज सुधारक थे। कबीरदास जयंती 22 जून को मनाई जाएगी। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों और जातिवाद का विरोध किया। और उन्होंने एक समान समाज की परिकल्पना की जहां सभी लोग बराबर हों। कबीरदास की रचनाओं में साखी, पद और रमैनी प्रमुख हैं। उनकी रचनाएँ सरल भाषा में हैं और उनमें गहरे आध्यात्मिक और नैतिक संदेश हैं। आइए पढ़ते हैं उनके द्वारा कहे गए कुछ प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण दोहे।
तन को जोगी सब करें, मन को बिरला कोई।
सब सिद्धि सहजे पाइए, जे मन जोगी होइ।।
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।।
पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।।
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय।।
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि है मैं नाही।
सब अँधियारा मिट गया, दीपक देखा माही।।
चिंता ऐसी डाकिनी, काट कलेजा खाए।
वैद बिचारा क्या करे, कहां तक दवा लगाए।।
गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय।।
बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि।
हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि।।
साईं इतना दीजिए, जा मे कुटुम समाय।
मैं भी भूखा न रहूं, साधु ना भूखा जाय।।
गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपनो, गोविन्द दियो बताय।।
ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए।
औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए।।
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान,
मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान।
बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर।
पंथी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर।।
माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर।
कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर।।
चाह मिटी, चिंता मिटी मनवा बेपरवाह।
जिसको कुछ नहीं चाहिए वो शहनशाह।।
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।।
आपको उनके विचारों से हम सभी को सच्चाई और सरलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले। संत कबीरदास जयंती की शुभकामनाएँ!
कबीरदास जी के दोहों से जीवन को सार्थक बनाएं। संत कबीर जयंती पर उनके अमूल्य उपदेशों को याद करें और अपनाएं। संत कबीरदास जयंती की शुभकामनाएँ!
कबीर के संदेशों को जीवन में उतारें, और सच्चाई, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलें। संत कबीरदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!
संत कबीर जयंती पर आपको और आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
कबीरदास जी के अनमोल वचनों से प्रेरित होकर, हम सभी को जीवन में सत्य और प्रेम का पालन करने की प्रेरणा मिले। संत कबीर जयंती की शुभकामनाएँ!
Happy Father's Day 2025 Wishes: फादर्स डे पर अपने पिता को भेजें दिल ...
Father’s Day 2025: Heartwarming Wishes, Messages, Images to Share With Your Dad and Make Him ...
Father’s Day 2025: Sweet and Funny Captions For Dads To Share On Instagram, Facebook, And ...
5 Ways To Keep A Healthy And Happy Relationship With Your Partner ...