Happy Lohri 2025 Wishes: लोहड़ी का उत्सव मनाएं अपनों के संग, भेजें सभी को शुभकामना संदेश

13 Jan, 2025
Happy Lohri 2025 Wishes: लोहड़ी का उत्सव मनाएं अपनों के संग, भेजें सभी को शुभकामना संदेश

Happy Lohri 2025 Wishes: लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन लोग खुशियां मनाते हैं एक दूसरे को बधाई देते हैं। यह त्योहार कृषि समाज के लिए खास दिन होता है। यह त्योहार मुख्यतः दिल्ली, पंजाब, हरयिाणा और हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है। किसान अच्छी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और खेतों में अच्छी उपज के लिए भगवान को धन्यवाद कहते हैं। इस दिन को परिवार के लोग एक साथ मनाते हैं। पारंपरिक नृत्य करते हैं और गीत गाते हैं। घरों में पकवान बनते हैं जिनमें तिल-गुड़ की रेवड़ी, मूंगफली, मक्की दी रोटी और सरसों का साग होता है। परिवार और मित्रों के बीच मिठाइयां बांटी जाती हैं और एक-दूसरे को बधाई दी जाती है। आप भी अपनों को लोहड़ी की शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं।
 

हैप्पी लोहड़ी 2025 शायरी (Happy Lohri 2025 Shayari)

 
तन में मस्ती, मन में उमंग,
चलो आकाश में डालें रंग.
हो जायें सब संग-संग और उड़ायें पतंग!
लोहड़ी मुबारक!
 
भांगड़ा गिद्दा की कर लो तैयारी,
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी,
अब सब इकट्ठे हो जाओ,
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ!
Happy Lohri
 
दिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको लोहरी का त्यौहार
लोहड़ी की शुभकामनाएं!
 
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास
मक्की दी रोटी, सरसों दा साग
दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार
मुबारक हो तुम्हे लोहड़ी दा त्यौहार!
Happy Lohri
 
लोहड़ी आए बनके उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
आप पर मेहरबान हो ऊपर वाला
चांद भी करे आप पर ही उजाला!
लोहड़ी मुबारक!
 
हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा हैं,
फुर्सत मिले तो कबूल कर लेना,
हमने सबसे पहले आपको,
लोहड़ी का पैगाम भेजा है!
Happy Lohri
 
सूर्य को उसका तेज मुबारक,
दोस्त को उसकी दोस्ती मुबारक,
हमारी तरफ से आपको!
लोहड़ी मुबारक!
 
लोहड़ी की आग दुखों का कर दे विनाश,
और उसकी रोशनी भरे जीवन में खुशियों का प्रकाश!
Happy Lohri
 

हैप्पी लोहड़ी 2025 कोट्स (Happy Lohri 2025 Quotes) 

 
लोहड़ी का प्रकाश आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे। हैप्पी लोहड़ी 2025!
 
गुड़ की मिठास और तिल की खुशबू के साथ इस लोहड़ी पर हर खुशी आपके साथ हो। शुभ लोहड़ी!
 
फसल की नई बहार, खुशियों का त्योहार, आपके जीवन में लाए अपार प्यार। हैप्पी लोहड़ी!
 
ढोल की थाप, मूंगफली का स्वाद, इस लोहड़ी पर सबके चेहरे पर हो खुशियों का नाज।
 
लोहड़ी की खुशियों में डूबें, अपनों संग मिलकर इसे धूमधाम से मनाएं। हैप्पी लोहड़ी 2025!
 
सर्दी की गुनगुनी धूप और लोहड़ी की मिठास आपके जीवन को हमेशा महकाए। शुभ लोहड़ी!
 
तिल और गुड़ की मिठास से भर दें रिश्तों में प्यार, लोहड़ी का त्योहार लाए खुशियों की बौछार।
 

हैप्पी लोहड़ी 2025 मैसेज (Happy Lohri 2025 Message)

 
लोहड़ी के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में नई खुशियों का आगमन हो। शुभ लोहड़ी! 
 
सर्द हवाएं और लोहड़ी की आग, आपके जीवन को दे नई उमंग और नया उत्साह। हैप्पी लोहड़ी! 
 
खुशियों के गीत गाएं, ढोल-नगाड़े बजाएं, इस लोहड़ी पर प्यार और समृद्धि का दीप जलाएं। शुभ लोहड़ी! 
 
लोहड़ी का अलाव आपकी सभी चिंताओं को जला दे और आपके जीवन को खुशियों से भर दे। हैप्पी लोहड़ी 2025! 
 
तिल, गुड़ और मूंगफली का स्वाद, आपके जीवन में लाए खुशियों की मिठास। शुभ लोहड़ी!
 
लोहड़ी का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति, और समृद्धि से भर दे। शुभ लोहड़ी 2025! 
 

हैप्पी लोहड़ी 2025 इमेज  (Happy Lohri 2025 Images)

Happy Lohri 2025

Happy Lohri Wishes

Happy Lohri quotes

Happy Lohri Shayari

Happy Lohri images

Happy Lohri message

Happy Lohri wallpapers

Happy Lohri Hindi

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK