Happy Mahashivratri 2025 Wishes: महाशिवरात्रि अपनों के लिए बनाएं खास, ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

26 Feb, 2025
Happy Mahashivratri 2025 Wishes: महाशिवरात्रि अपनों के लिए बनाएं खास, ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

Happy Mahashivratri 2025 Wishes: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल 26 फरवरी 2025 को यह पर्व मनाया जाएगा। इस लिए पूरे विधि विधान से इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख शांति का वास होता है। यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को आप भी अपने परिवार वालों, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए स्पेशल बनाएं और भेजें उन्हें शुभकामना संदेश।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2025 शायरी (Happy Mahashivratri 2025 Shayari)

आज जमा लो भांग का रंग,
आपके जीवन बीते खुशियों के संग,
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर,
आपकी जिंदगी में भर जाए नई उमंग!
Happy Mahashivratri
 
अद्भुत भोले तेरी माया,
अमरनाथ में डेरा जमाया,
नीलकंठ में तेरा साया,
तू ही मेरे दिल में समाया!
Happy Mahashivratri
 
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया!
Happy Mahashivratri
 
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े, अपना किनारा,
हिल जाये जहान सारा,
जब गूंजे महादेव का नारा!
Happy Mahashivratri
 
यह दुनिया है भोले तेरी शरण में,
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,
हम तो हैं तेरे चरणों की धूल,
आओ शिव जी पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!
Happy Mahashivratri
 
बस एक फूल,
और एक बेलपत्र,
एक लोटा हो जल की धार,
इतने में ही भोलेनाथ कर दें
हम सबका उद्धार!
Happy Mahashivratri
 
शिव ही सत्य है, शिव अनंत है,
शिव अनादि है, शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!
Happy Mahashivratri
 
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान
मैं तो भस्मधारी हूं
भस्म से होता जिनका श्रृंगार
मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं!
Happy Mahashivratri
 
महाकाल आपसे छुप जाए मेरी तकलीफ,
ऐसी कोई बात नहीं,
तेरी भक्ति से ही पहचान है मेरी,
वरना मेरी कोई औकात नहीं!
Happy Mahashivratri
 
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उन शिव जी के चरण में,
बने उन शिवजी के चरणों की धूल,
आओ मिल कर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल!
Happy Mahashivratri

हैप्पी महाशिवरात्रि 2025 कोट्स (Happy Mahashivratri 2025 Quotes)

भोलेनाथ की कृपा से, हर मुश्किल होगी आसान, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
 
शिव ही सत्य है, शिव ही अनंत है, शिव में ही विश्व बसता है।
 
महादेव की महिमा अपरंपार, करते हैं सारे कष्टों का निवारण हर बार।
 
जो करता है शिव का ध्यान, मिलता उसे मोक्ष का वरदान।
 
शिव की भक्ति से ही जीवन का हर दुख दूर होता है।
 
हर हर महादेव की गूंज से रोशन हो जीवन, शिव कृपा से मिले मंगलमय अनुभव।
 
शिवरात्रि का यह पावन पर्व, शिव भक्ति में लीन रहने का स्वर्ण अवसर है।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2025 मैसेज (Happy Mahashivratri 2025 Message)

भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहे हरदम, आपके जीवन में आए सुख-समृद्धि हर कदम। शुभ महाशिवरात्रि!
 
हर हर महादेव की गूंज से गूंजे संसार, मिले भोलेनाथ का आशीर्वाद बार-बार। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं! 
 
शिव की भक्ति, शिव की शक्ति, जीवन में लाए सुख और समृद्धि। शुभ महाशिवरात्रि! 
 
भोले की भक्ति में लीन रहो, उनके आशीर्वाद से सब संकट दूर करो। जय शिव शंकर!
 
महाशिवरात्रि पर करें शिव का ध्यान, जीवन में आएंगे खुशियों के वरदान।
 
भोलेनाथ की कृपा से आपके सभी कष्ट दूर हों, शिव की भक्ति से आपका जीवन उज्जवल हो!
 
शिवरात्रि का यह पावन पर्व, शिव भक्ति में लीन रहने का स्वर्ण अवसर है। हर हर महादेव! 
 
महादेव की महिमा अपार, शिव कृपा से चमके आपका परिवार। महाशिवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं!
 

हैप्पी महाशिवरात्रि 2025 इमेज  (Happy Mahashivratri 2025 Images)

Happy Mahashivratri 2025

Mahashivratri wishes

Mahashivratri shayari

Mahashivratri message

Mahashivratri quotes

Mahashivratri images

Maha Shivratri wallpapers

Mahashivratri greetings

Mahashivratri whatsapp status

Mahashivratri hindi wishes

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK