Happy Republic Day 2025 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति की भावना से भरपूर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें शुभकामना संदेश

26 Jan, 2025
Happy Republic Day 2025 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति की भावना से भरपूर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें शुभकामना संदेश

Happy Republic Day 2025 Wishes: 26 जनवरी 2025 को भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, स्वतंत्रता, और समानता के मूल्यों को याद दिलाता है, जो भारतीय सविधान द्वारा सुनिश्चित किए गए हैं। गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी के दिन आप देशभक्ति की भावना से भरपूर संदेश अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर यह दिन उनके लिए और भी खास बना सकते हैं।
 

हैप्पी गणतंत्र दिवस 2025 शायरी (Happy Republic Day 2025 Shayari)

भारत की एकता और अखंडता ही भारत को विश्वगुरु बनाएंगी,
भारत की गौरव गाथाएं युगों-युगों तक सम्मान से गाई जाएंगी।
Happy Republic Day 
 
नफरत बुरी है न पालो इसे,
दिलों में जो खलिश, निकालो इसे,
न तेरा, न मेरा, न इसका, न उसका,
ये सबका वतन है, संभालों इसे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
 
भारत के गणतंत्र का सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
Happy Republic Day  
 
कांटों में भी फूल खिलाए,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ सबको गले लगाएं,
गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 
 
न भूलेगा देश कभी वह नजारा
जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला
उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी
चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।
Happy Republic Day 
 
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुँ तो तिरंगा कफन चाहिए।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
 
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा।
Happy Republic Day 
 
वीरों के बलिदान की कहानी है
ये मां के कुर्बान लालों की निशानी है
ये यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
 
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है
Happy Republic Day 
 
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
 

हैप्पी गणतंत्र दिवस 2025 कोट्स (Happy Republic Day 2025 Quotes) 

 
हम सबका एक ही गौरव, हमारा तिरंगा सबसे ऊपर।
 
देशभक्ति किसी एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की प्रेरणा है।
 
आजादी के नायक हमें याद दिलाते हैं कि देश सेवा सबसे बड़ी सेवा है।
 
विविधता में एकता ही हमारी ताकत और पहचान है।
 
नहीं भूलेंगे उन वीरों को, जिन्होंने हमें गणतंत्र का तोहफा दिया।
 

हैप्पी गणतंत्र दिवस 2025 मैसेज (Happy Republic Day 2025 Message)

 
हमारा संविधान, हमारी शान; गणतंत्र दिवस का करें सम्मान। जय हिंद!
 
विविधता में एकता की मिसाल है हमारा भारत, गणतंत्र दिवस पर इस पर गर्व करें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
 
आओ मिलकर तिरंगे की शान बढ़ाएं, गणतंत्र दिवस को गर्व के साथ मनाएं। Happy Republic Day 
 
देशभक्ति के रंग में रंग जाएं, गणतंत्र दिवस को पूरे जोश और उत्साह से मनाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
 
चलो आज कुछ ऐसा काम करें, जिससे भारत का नाम रोशन हो। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
 
इस गणतंत्र दिवस पर आओ मिलकर संकल्प लें, एक मजबूत और विकसित भारत बनाएं। Happy Republic Day
 
गणतंत्र दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, यह हर भारतीय के गर्व की बात है। जय हिंद!
 

हैप्पी गणतंत्र दिवस 2025 इमेज  (Happy Republic Day 2025 Images)

Happy Republic Day 2025

Happy Republic Day Wishes

Republic Day Shayari

Republic Day message

 Republic Day wallpapers

 Republic Day Quotes

Republic Day Images

Republic Day Whatsapp

Republic Day Messages
 
Republic Day Hindi
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK