Haryana Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस चुनाव प्रचार में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता दिखाई दे रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने पानीपत के टाउन हॉल में व्यापारियों से बात की। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि इस बार उनकी सरकार आती है तो व्यापारियों की बात भी सुनी जाएगी और व्यापारियों को दफ्तरों के चक्करों से छुटकारा भी मिलेगा।