Healthy Pregnancy Tips: गर्भावस्था महिला के लिए एक ऐसी अवस्था होती है जिसमे शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते है। लेकिन महिलाओं को अधिक थकान आमतौर पर पहले महीने अधिक रहता है। गर्भावस्था के दूसरे व तीसरे महीने में थकान की समस्य ठीक हो जाती है। लेकिन अगले महीने में थकान वापस हो सकती है। महिलाओं को इन समस्या को दूर करने का प्रयास करना चाहिए ताकि आप थकावट से आराम मिल सके। इसको ठीक करने के लिए हम आपको कुछ तरीके बताएंगे। प्रेग्नेंसी में थकान के कारण ज्यादा कुछ करने का मन नहीं करता, लेकिन आपको हल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। एरोबिक, थोड़ा तेज चलना आदि। डॉक्टर और ट्रेनर की हेल्प से आप हल्के व्यायाम को रोजाना कर सकती हैं। इससे आपकी थकान दूर हो जाएगी और नींद भी अच्छी आएगी। प्रेग्नेंसी में थकान से बचने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें। अगर रात में आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो दिन में जब भी मिले, थोड़ी सी झपकी लें। 15 से 20 मिनट की झपकी आपके शरीर को बहुत आराम देगी। इस तरह से आप प्रेग्नेंसी में थकान से राहत पा सकती हैं। अपने ऊर्जा को बनाये रखने के लिए आपको संतुलित आहार की जरूरत होती है। इस दौरान चिकिस्तक द्वारा दिया गया डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। आपको कितना केलेरी लेना है या नहीं और क्या खाना है और क्या नहीं खाना है आदि। क्योंकि कुछ गलत चीज़ का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
Home Remedies: Easy & Effective Ways to Reduce Fatigue Naturally ...
Health Tips: Easy & Effective Home Remedies to Get Rid of Fatigue and Feel Energised ...
Easy Yoga Asanas to Staying Active and Energetic and regain Body and Mind Balance. Watch ...
Video: थकान दूर नहीं हुई तो Avoid करें इन खाने की चीजों को ...