Hindi Diwas 2024: हिंदी भाषा भारत की प्रमुख भाषा है। 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 44 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा हिंदी है। अगर बात करें भारतीय सिनेमा की तो सिनेमा ने हिंदी भाषा की लोकप्रियता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिनेमा ने न केवल भारतीय उपमहाद्वीप में बल्कि दुनियाभर में हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाया है। भारतीय सिनेमा ने हिंदी भाषा को सिर्फ एक फिल्मी माध्यम तक सीमित नहीं रखा है बल्कि इसे जन-जन तक पहुँचाया। बॉलीवुड ने हिंदी को एक ऐसी पहचान दी है, जो न केवल भारतीयों के दिलों में बसी है, बल्कि विदेशों में भी इसकी गूंज सुनाई देती है। भारतीय सिनेमा ने हिंदी को एक वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिंदी सिनेमा के उदय उदय जे बाद 1931 में बनी पहली बोलती फिल्म "आलम आरा" ने हिंदी सिनेमा को एक नई दिशा दी। धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों में संवाद, गीत और पटकथाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को एक नई पहचान मिली। हिंदी फिल्मों और गानों ने हिंदी भाषा को अलग ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
हिंदी फिल्मों में गाने और संवाद सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहे बल्कि उन्होंने हिंदी भाषा को देश के हर कोने में पहुँचाया। न सिर्फ देश अब विदेशों में भी हिंदी फिल्में देखी जाती हैं। राज कपूर, दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान तक, सभी अभिनेताओं के संवाद आज भी हिंदी बोलने वालों की जुबान पर हैं। इसके अलावा, फिल्मी गीतों ने भी हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुँचाया है। देश विदेश में हिंदी गानें सुने और गाये जाते हैं।
भारतीय सिनेमा ने हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय बनाया है। बॉलीवुड की फिल्मों का विदेशों में बढ़ता बाजार, विशेषकर मध्य पूर्व, यूके, यूएसए, और अफ्रीकी देशों में, हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक रहा है। गैर-भारतीय दर्शक भी बॉलीवुड फिल्मों के जरिए हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से परिचित हुए हैं। भारत के साथ कई देशों में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है।
Father's Day 2025 : पीकू से लेकर दंगल तक, फादर्स डे पर अपने ...
Father's Day 2025: कब मनाया जाएगा फादर्स डे? जानें इतिहास, थीम और महत्व ...
Happy Father's Day 2025 Wishes: फादर्स डे पर अपने पिता को भेजें दिल ...
Health Facts: Wheat or Millet, Which Carbohydrate is Better For Weight Loss and Sustainability? ...