Holi 2024: होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और आज होली का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन रंगों का बहुत महत्व होता है। लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन आज-कल बाज़ार में केमिकल युक्त रंग मिलते हैं। इन रंगों का प्रयोग करने से त्वचा पर और बालों में बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिन आप केमिकल वाले रंग न लगा कर प्रकृतिक रंगों से होली खेेलें। इस वीडियो में कुछ टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं जिसे अपनाकर आप सुरक्षित होली खेल सकते हैं।