Benefits of Giloy: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के साथ-साथ आजकल मौसम के बदलाव के कारण कई सीजनल बीमारियों देखने को मिल रही हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति यदि सही तरीके से गिलोय का सेवन करे तो उसे किसी भी तरह का रोग होने की संभावना नगण्य हो जाती है। गिलोय बुखार के लिए रामबाण है। यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के लिए किया जाता है. बरसात के मौसम में होने वाली वायरल बीमारियों मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में गिलोय का सेवन किया जाता है। आज के समय में अधिकतर लोगों को यह नहीं पता है कि आखिर गिलोय का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करना उनकी सेहत के लिए अच्छा है। इस वीडियो में हम आपको ये बताएंगे कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
अगर आपको गिलोय का तना मिल गया है तो इसे अच्छे से धोकर दो ग्लास पानी में उबाल लें। पानी को उबाल कर आधा कर लें। फिर इसे ठंडा करके रोजाना एक ग्लास जूस पीया जा सकता है। इसे और बेहतर करने के लिए 2 इंच अदरक, 3-4 तुलसी के पत्ते, गिलोय की बड़ी स्टिक, 2 काली मिर्च ले लें। अब 2 ग्लास पानी में अदरक, तुलसी और गिलोय मिलाएं। पानी को उबाल कर आधा कर लें। अब गैस बंद करके इसमें काली मिर्च, लौंग डालकर ढक दें। अब 5 से 10 मिनट बाद छानकर इस पानी को गुनगुना करके पी लें। इसे दिन में एक बार 1 ग्लास पीया जा सकता है।
अगर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा, गोली या फिर जूस पी सकते हैं। पाचन तंत्र को फिट रखने के लिए इसका सेवन करें। अगर आप अपना शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप गिलोय का जूस और चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। अगर शरीर में खून की ज्यादा कमी हैं तो इसका सेवन करें। इसके लिए आप गिलोय के जूस को शहद का पानी के साथ दिन में 2 बार करें।
आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच गिलोय को सबसे सटीक उपचार माना गया है. यह इम्युनिटी बूस्ट करके हमारे शरीर को वायरल रोगों से लड़ने में मदद करता है।