IML 2025 Prize Money : इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 का खिताबी मुकाबला 16 मार्च को इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 148 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 4 विकेट खोकर टारगेट पूरा कर लिया। इसी के साथ इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन को भात ने जीत लिया। रायडू ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते हैं कि विजेता टीम समेत सभी को पुरस्कार में कितनी राशि मिली।
खिताबी मुकाबले में अंबाती रायडू ने इंडिया मास्टर्स को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की औ 50गेंद पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेली। रायडू की इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उनके अलावा कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंद पर 25 रन की शानदार पारी खेली। युवी 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडिया मास्टर्स ने खिताब अपने नाम किया और उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये मिले। वहीं, उपविजेता टीम वेस्टइंडीज मास्टर्स को 50 लाख रुपये मिले हैं। इसके साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम दिया गया है। आइए देखने हैं कि किसे क्या इनाम मिला।
पुरस्कार का प्रकार |
पुरस्कार का नाम |
विजेता |
राशि |
विवरण |
टीम पुरस्कार |
विजेता |
इंडिया मास्टर्स |
₹1 करोड़ |
|
|
उपविजेता |
वेस्टइंडीज मास्टर्स |
₹50 लाख |
|
मैच पुरस्कार |
बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टरस्ट्रोक ऑफ द मैच |
अंबाती रायडू |
₹50,000 |
9 चौके |
|
मैच में सबसे ज्यादा छक्के |
अंबाती रायडू |
₹50,000 |
3 छक्के |
|
मैच के गेमचेंजर |
शाहबाज नदीम |
- |
4 ओवर में 2/12 |
|
सबसे किफायती गेंदबाज |
शाहबाज नदीम |
- |
3.00 की किफायती दर |
|
प्लेयर ऑफ द मैच |
अंबाती रायडू |
₹50,000 |
50 गेंदों पर 74 रन |
सीजन पुरस्कार |
सीजन में सबसे ज्यादा चौके |
कुमार संगकारा |
₹5 लाख |
38 चौके |
|
सीजन में सबसे ज्यादा छक्के |
शेन वॉटसन |
₹5 लाख |
25 छक्के |