IPL 2022, SRH vs RR : आज आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होगी। और ऐसे में पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। दरअसल, अभी तक आईपीएल के 15वें सीजन में कुल 4 मैच हुए है। जिनमे इस सीजन के पहले मैच में कलकत्ता नाइट रायडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी थी। जबकि दुसरे मैच में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से मात दी थी। तीसरे मैच में भी बाद में खेलते हुए पंजाब की टीम ने बैंगलोर की टीम को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। तो कल खेले गये मुकाबले में लखनऊ की टीम पर गुजरात टाइटंस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 5 विकेट से हराया।
आईपीएल में अभी तक यह सिलसिला चला आ रहा है कि जो भी टीम बाद में मैदान में खेलने उतरती है, जीत उसी की होती है। ऐसे में आज यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पहले खेलने वाली टीम की जीत कर पाएगी और दुसरे नम्बर पर खेलने वाली टीम के जीत के इस सिलसिले को तोड़ पाएगी।
वह इस बार अभी तक हुए मैचों में पॉइंट्स टेबल के आधार पर देखें तो सबसे ऊपर दिल्ली कैपिटल्स है जबकि सबसे नीचे मुंबई इंडियंस और चेन्नई जैसी विजेता टीम का नाम शामिल है हालांकि सभी तो आईपीएल के मैचों की यह शुरुआत है। वहीं अगर आज होने वाले मुकाबले में जो भी टीम बड़ी जीत दर्ज कर लेती है तो वहीं टीम इस list में नम्बर-1 पर पहुंच जाएगी।
Teams | M | W | L | T | NR | PTS | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
DC
Delhi Capitals
|
1 |
1 |
0 |
0 |
0 |
2 |
+0.914 |
PBKS
Punjab Kings
|
1 |
1 |
0 |
0 |
0 |
2 |
+0.697 |
KKR
Kolkata Knight Riders
|
1 |
1 |
0 |
0 |
0 |
2 |
+0.639 |
GT
Gujarat Titans
|
1 |
1 |
0 |
0 |
0 |
2 |
+0.286 |
RR
Rajasthan Royals
|
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
- |
SRH
Sunrisers Hyderabad
|
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
- |
LSG
Lucknow Super Giants
|
1 |
0 |
1 |
0 |
0 |
0 |
-0.286 |
CSK
Chennai Super Kings
|
1 |
0 |
1 |
0 |
0 |
0 |
-0.639 |
RCB
Royal Challengers Bangalore
|
1 |
0 |
1 |
0 |
0 |
0 |
-0.697 |
MI
Mumbai Indians
|
1 |
0 |
1 |
0 |
0 |
0 |
-0.914 |
आईपीएल इतिहास में पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर मुंबई का नाम शामिल है। जो अभी तक कुल 4 बार नंबर एक स्थान पर रही है जबकि उसके बाद चेन्नई और दिल्ली का नाम है। जो कुल 2 -2 बार पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहे है।