International Women's Day 2024: जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, इतिहास, उद्देश्य और महत्व

08 Mar, 2024
International Women's Day 2024: जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, इतिहास, उद्देश्य और महत्व

International Women's Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा महिलाओं के अधिकारों की जागरूकता बढ़ाने के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण दिन है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (International Women's Day History)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1909 में हुई थी। 1910 में, अंतर्राष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया। इसके बाद 1975 में, संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम (International Women's Day 2024 Theme)

2024 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘‘इंस्पायर इंक्लूजन या समावेशन को प्रेरित करें’’ है। इसका अर्थ है कि महिलाओं के लिए ऐसे वातावरण बनाना जहां वह अपनी पृष्ठभूमि, पहचान कर सकें। अपनी काबिलियत को बढ़ावा दे सकें। महिलाएं परिस्थितियों की परवाह किए बिना सम्मानित और खुद को शामिल महसूस कर सके।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य (International Women's Day Purpose)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य है महिलाओं की समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसा को समाप्त करना। इसके अलावा महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाना। महिलाओं को जागरुक करने के लिए और महिलाओं के अधिकारों से उन्हें परिचित कराने के लिए इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाता है। महिलाओं के अधिकारों पर सम्मेलन और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। महिलाओं के लिए पुरस्कार और सम्मान समारोह के आयोजन किए जाते हैं। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व (International Women's Day significance)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए लड़ने और समाज में समान भागीदारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। महिलाओं का जागरुक और शिक्षित होना बेहद ज़रुरी है। जब महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और जागरुक होंगी तभी समाज में तरक्की होगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK