International Yoga Day 2020: योग आपके शरीर,आत्मा और दिमाग तीनों के लिए बहुत लाभकारी है। यह आज से नहीं बल्कि हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। तेजी से बदलती जीवनशैली और खानपान में अनियमितता के कारण आज के समय में अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। योग को रोजाना करने से सिर्फ आपका शरीर बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ नहीं होता बल्कि इससे आपके दिमाग और आत्मा का भी शुद्धिकरण होता है। योग के साधारण आसनों के जरिए आप स्थायी तौर पर आंतरिक और बाहरी सौन्दर्य मुफ्त में पा सकते हैं। इस वीडियो में हम आपको कुछ आसनों के बारें में बताएंगे। भुजंगासन- योग को शामिल करना चाहती हैं तो इन चार योगासन को रोजाना करें। भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को अपने माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़ेगा। अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं। Paschimottanasana, Bhujangasana . इस वीडियो में और भी कई आसनों के बारे में बताया गया है। और अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो।