Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूम-धाम से मनाया जाने वाला पर्व है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। कृष्ण भक्तों के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। इस पर्व के दौरान कई पारंपरिक कार्य किए जाते हैं। जिनमें से कान्हा जी का झूला बनाना भी विशेष कार्य है। इस जन्माष्टमी पर आप अपने ही घर पर अपने हाथों से कान्हा जी के लिए झूला बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कान्हा जी के लिए झूला कैसे बनाएं।
कान्हा जी का झूला बनाने के लिए सामग्री
- सबसे पहले आपको एक झूला बाज़ार से ही लाना होगा। आप सोने, चांदी या किसी अन्य धातु का झूला अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं।
- झूले को सजाने के लिए फूल, तुलसी या अन्य पत्ते।
- झूले के लिए आप फूल माला भी खरीद सकते हैं।
- झूले को अच्छी तरह से सजाने के लिए आपको कुछ रेशमी और सुंदर कपड़ो की भी ज़रुरत पड़ेगी।
- झूले को अधिक सजाने के लिए कोई झालर या चमकीले मोती और स्टोन भी ले सकते हैं।
- भगवान के बैठने के लिए छोटा तकिया या गद्दी जो कि आसानी से झूले के अंदर रखा जा सके।
- कान्हा जी की एक मूर्ति या चित्र
- मोर पंख
कान्हा जी के लिए ऐसे तैयार करें झूला
- आप झूले के ऊपर फूल अथवा फूलों की माला लगा दें।
- फूलों के साथ-साथ पत्तियों का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद आप रेशमी कपड़े को अच्छी तरह से झूले के अंदर बिछा दें।
- झूले एक अंदर कान्हा जी के बैठने के लिए छोटा तकिया रख दें।
- आपके पास जो झालर है, वो झूले पर एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक बांध दें।
- इसके बाद चमकीले मोती और स्टोन झूले की खाली जगह लगा दें।
- झूले के सबसे ऊपर या फिर जिस जगह आपको अच्छा लगे आप मोर पंख लगा दें।
- बस कान्हा जी का झूला तैयार है।
- इसके बाद कान्हा जी को झूले में बैठा सकते हैं।
- आप अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार भी कान्हा जी के लिए झूला तैयार कर सकते हैं।