जापान से आज एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को जापान में भूकंप के जोरदार झटकों से दहल उठा। मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। इसी के साथ देश में सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। दो प्रमुख शहर क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों पर सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि फिलहाल देश में किसी जानमाल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है।