June 2024 Vrat Festival List: जून महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

27 May, 2024
Pinterest June 2024 Vrat Festival List: जून महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

June 2024 Vrat Festival List: साल का छठा महीना जून का होता है। इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार मनाएं जाएंगे। हालांकि इस महीने गर्मी भी बहुत होगी। क्योंकि यह गर्मी का महीना होता है। जून 2024 के तीज-त्योहारों के बारे में हमें पहले ही पता होना चाहिए जिससे की हम आने वाले त्योहारों की तैयारियां काफी पहले ही से कर सकें और अपनी छुट्टियों को भी अच्छी तरह मैनेज कर सकें। इस महीने में आने वाले त्योहारों का काफी महत्व है। वट सावित्री व्रत,  ईद-उल-अज़हा, कबीर जयंती और वट सावित्री व्रत जैसे प्रमुख तीज त्योहार मनाए जाएंगे। आइए देखते हैं जून 2024 के तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट-

जून 2024 व्रत एवं त्योहार (June 2024 Festival & Vrat List)

  • 02 जून 2024- रविवार- अपरा एकादशी व्रत
  • 04 जून 2024- मंगलवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 06 जून 2024- गुरुवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या व्रत
  • 10 जून 2024- सोमवार- विनायक चतुर्थी
  • 11 जून 2024- मंगलवार- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 जून 2024- शुक्रवार- माता धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
  • 15 जून 2024- शनिवार- मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
  • 16 जून 2024- रविवार- गंगा दशहरा, पितृ दिवस
  • 16 जून 2024- रविवार- गुरु अर्जन देव साहिब शहीदी दिवस
  • 16 या 17 जून 2024- रविवार या सोमवार- ईद-उल-अज़हा (बकरीद)
  • 17 जून 2024- सोमवार- गायत्री जयंती
  • 18 जून 2024- मंगलवार- निर्जला एकादशी व्रत
  • 19 जून 2024- बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 21 जून 2024- शुक्रवार- वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
  • 22 जून 2024- शनिवार- कबीर जयंती
  • 25 जून 2024- मंगलवार- कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 28 जून 2024- शुक्रवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK