Magh Purnima 2024 Date: कब है माघ पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्र देव को अर्घ्य देने का समय और महत्व

15 Feb, 2024
Magh Purnima 2024 Date: कब है माघ पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्र देव को अर्घ्य देने का समय और महत्व

Magh Purnima 2024 : हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान करना और जप करना शुभ माना जाता है। माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। यह व्रत करना बहुत फलदायी माना जाता है। इस व्रत को रखने और पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सारी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं 2024 में कब रखा जाएगा माघ पूर्णिमा का व्रत, शुभ मुहूर्त और महत्व

माघ पूर्णिमा की तिथि

  • माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है।
  • पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 23 फरवरी, शुक्रवार दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से। 
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 24 फरवरी शनिवार शाम 05 बजकर 59 मिनट पर।
  • उदयातिथि के अनुसार 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। 

चंद्र देव को अर्घ्य देने का समय

  • चंद्रोदय का समय- 05 बजकर 17 मिनट पर। 
  • इस समय चंद्रमा की पूजा की जाएगी और अर्घ्य दिया जाएगा।
  • माघ पूर्णिमा के व्रत वाले दिन ही चंद्रमा की पूजा की जाती है। 

जानें माघ पूर्णिमा का महत्व

माघ पूर्णिमा के दिन दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान करके दान करता है उसके सभी पाप मिट जाते हैं। माना जाता है कि संगम स्नान करके वहां गौ दान करने से 10 हजार अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल पुण्य मिलता है। माघ पूर्णिमा के दिन इस दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान और चंद्रमा की पूजा की जाती है। माघ पूर्णिमा पर काले तिल का दान कर सकते हैं। इसके अलावा उनी कपड़े का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस पितृ दोष मुक्ति के लिए खिचड़ी भी दान की जा सकती है। 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK