Kamika Ekadashi 2024 Date: एकादशी का बहुत महत्व होता है। एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री हरि की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन का महीना बहुत बहुत शुभ माना जाता है। इस माह में पड़ने वाली एकादशी भी बहुत शुभ मानी जाती है। इस एकादशी में भगवान विष्णु के साथ महादेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन के महीने में कामिका एकादशी पड़ने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जानिए कामिका एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण समय, पूजा विधि और महत्व-
कामिका एकादशी व्रत पारण समय 1 अगस्त 2024 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक। आप इस बीच किसी भी समय व्रत पारण कर सकते हैं।
कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। कामिका एकादशी की कथा सुनना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन के व्रत का बहुत महत्व है। इस व्रत को रखने से काशी या पुष्कर में स्नान करने के बराबर फल मिलता है। इस व्रत को रखने से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है।