Karisma Kapoor ने इस साल भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई है। इसकी एक झलक देखने के लिए आप Karisma Kapoor के इंस्टाग्राम पर जा सकते हैं। Karisma Kapoor ने कुछ तस्वीरों शोयर की है जिसमें Karisma और बच्चे समीर और कियान, उनकी बहन करीना कपूर खान के साथ तैमूर अली खान के साथ शामिल हुए हैं। इस त्योहार में उनके साथ उनकी नन्हीं दोस्त रूही जौहर, करण जौहर की नन्हीं सी बिटिया भी नजर आई। इतना ही नहीं इंटरनेट पर तैमूर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कपूर फैमिली साथ में पोज़ दे रही है तो वहीं दूसरी में तैमूर, समायरा और कियान गणपति बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'गणपति दर्शन।' कपूर फैमिली की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि, Kareena Kapoor और Saif Ali khan ने हाल ही में बताया कि उनके फैमिली मेंबर में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। Saif Ali khan ने लिखा कि "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार में एक और सदस्य की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे सभी फैंस और शुभचिंतकों का प्यार के लिए धन्यवाद। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…