Kiss Day 2025: क्यों मनाया जाता है किस डे? कैसे बनाएं अपने पार्टनर के लिए ये दिन खास

13 Feb, 2025
Pinterest Kiss Day 2025: क्यों मनाया जाता है किस डे? कैसे बनाएं अपने पार्टनर के लिए ये दिन खास

Kiss Day 2025: वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरु हो जाता है। यह सप्ताह प्यार करने वालों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस वीक में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे और टेडी डे आदि दिवस मनाए जाते हैं। इस सप्ताह में किस डे भी बनाया जाता है। यह वैलेंटाइन वीक के छठे दिन मनाया जाता है। यह 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस कपल्स एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं और सम्मान प्रकट करते हैं। इससे रिलेशनशिप मजबूत होता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को किस करते हैं। किस करना न केवल प्यार का प्रतीक है बल्कि आराम, देखभाल और सम्मान का भी प्रतीक है। आइए जानते हैं आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे और कैसे बनाएं अपने पार्टनर के लिए इस दिन को खास।

किस डे का इतिहास

किस डे प्यार करने वालों के लिए बहुत खास माना जाता है। इसकी शुरुआत फ्रांस में हुई थी। फ्रांस की शाम को दुनिया की सबसे रोमेंटिक शाम कहा जाता है।  6वीं शताब्दी में कपल्स एक-दूसरे के साथ डांस करते थे यह डांस उनकी परंपरा का हिस्सा थी। वहीं डांस करने के बाद कपल्स एक-दूसरे के साथ प्यार का इजहार करते थे। वहीं रुस और कई अन्य देशों में शादी के दौरान शपथ लेते समय किस करने का रिवाज था और रोम में  किसी का अभिवादन करने के लिए किस किया जाता था। इसी तहर ये रिवाज अन्य देशों में भी अपनाए जाने लगे। इसके बाद वैलेंटाइन वीक में किस डे को जोड़ दिया जाता है।

अपने पार्टनर के लिए ऐसे बनाएं यह दिन खास

करें कैंडल लाइट डिनर?
 
किस डे को रोमांटिक बनाने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए पसंदीदा व्यंजन बनाएं इसके साथ लिविंग रूम या बैकयार्ड को कैंडल्स, फेयरी लाइट्स और फूलों से सजाएं। आप डिनर के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
 
करें रोमांटिक बैलून डेकोरेशन या फोटो वॉल
 
किस डे पर अपने घर और बैडरुम को बैलून से सजा सकते हैं। आप लाल, गुलाबी और सफेद रंग के हार्ट शेप बैलून से घर को सजाएं। इसके साथ आप घर में नए और सुंदर पर्दे लगवा सकते हैं। साथ ही आप तस्वीरें प्रिंट कराकर एक फोटो वॉल बनवा सकते हैं। इसके साथ ही आप फेयरी लाइट्स और हार्ट शेप के डेकोरेशन आइटम्स भी जोड़ सकते हैं। जिससे यह दिन और भी ज्यादा खास बना देते हैं। 
 
सजाएं बैडरूम को रोमांटिक थीम
 
आप इस दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए अपने बेडरूम को गुलाब की पंखुड़ियों, सॉफ्ट म्यूजिक और परफ्यूम की खुशबू से सजाएं। बेड पर हार्ट शेप पिलो और कस्टमाइज्ड बेडशीट लगाकर रोमांटिक माहौल बनाएं। इसके अलावा अपने रुम को फूलों से भी सजा कसते हैं।
 
सरप्राइज़ गिफ्ट कॉर्नर 
 
वैलेंटाइन डे प्यार और रोमांस का सबसे खास दिन होता है। घर को खूबसूरत तरीके से सजाकर उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज़ दे सकते हैं इसके अलावा आप किस डे पर आप अपने घर में एक सरप्राइज़ गिफ्ट कॉर्नर तैयार कर सकते हैं। इससे यह दिन आपके और आपके पार्टनर के लिए यादगार बन जाएगा।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK