Lal bahadur Shastri Death Anniversary: देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा दिया था। 11 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि है। उनका निधन 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में हुआ था। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री पद संभाला था। वह 9 जून 1964 को प्रधानमंत्री बने थे। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्तूबर 1904 को हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। जिस कारण वह 9 बार जेल गए। वह साल 1930 में नमक सत्याग्रह की वजह से वह ढाई साल तक जेल में रहे। इसके बाद वह 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें चार साल तक जेल रहे। इसके अलावा भी कई बार जेल जा चुके थे। शास्त्री जी 1946 में वह जेल से रिहा हुए।
काशी विद्यापीठ से लाल बहादुर शास्त्री पढ़ाई की थी। उनकी शादी 1928 में ललिता से हुई थी। उनकी दो बेटियां कुसुम और सुमन और चार बेटे हरिकृष्ण, अनिल, सुनील और अशोक थे। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री बनाया गया था। वह लगभग 18 महीने ही भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके बाद उनका निधन हो गया।
लाल बहादुर शास्त्री का निधन
लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री रहने दौरान भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ था। इस युद्ध के समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान थे। लाल बहादुर शास्त्री ताशकंद में पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध विराम के समझौते पर हस्ताक्षर करने गए। इसके बाद 11 जनवरी 1966 की रात में लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यू हो गई थी।