Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान हुआ समाप्त, जानिए किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

07 May, 2024
ECI Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान हुआ समाप्त, जानिए किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

Lok Sabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद आज 7 मई को 11 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान हुआ है। सुबह 7 बजे से लगातार जारी मतदान की प्रक्रिया शाम 6 बजे समाप्त हो गई। अब जो लोग लाइन में पहले से लगे हुए हैं वो ही मतदान कर पाएंगे। अहमदाबाद, गुजरात में आज पीएम मोदी ने भी मतदान किया और उनके साथ साथ कई और दिग्गज नेताओं ने भी आज मतदान किया है। जैसे गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंगवी सहित कई ने आज वोट डाला। तीसरे चरण के चुनाव में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी हुई थी। उन सभी की किस्मत का फैसला जनता ने ईवीएम में कैद कर दिया है। 

तीसरे चरण में हुए मतदान की बात करें तो चुनाव आयोग की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 11 राज्यों में कुल शाम 5 बजे तक 60.19 फीसदी मतदान हुआ है। शाम 5 बजे तक तीसरे चरण में सबसे ज्यादा मतदान असम (74.86%) में दर्ज किया गया है और सबसे कम महाराष्ट्र (53.40%)में दर्ज किया गया है। चलिए जानते हैं कि तीसरे् चरण में हुए 11 राज्यों के चुनाव में कितने फीसदी मतदान हुआ है।

  • असम - 74.86%
  • बिहार - 56.01%
  • छत्तीसगढ़ - 66.87%
  • दादर नगर हवेलीअंडमान और दीव - 65.23%
  • गोवा - 72.52%
  • गुजरात -  55.22%
  • कर्नाटक - 66.05%
  • मध्य प्रदेश - 62.28%
  • महाराष्ट्र - 53.40%
  • उत्तर प्रदेश -  55.13%
  • पश्चिम बंगाल - 73.93%
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK