Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage: पहले चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

19 Apr, 2024
Pintrest Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage: पहले चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Voting: 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान जोर शोर हुआ। 102 सीटों पर हुए मतदान में 1625 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता ने ईवीएम में कैद कर दिया। 21 राज्यों में हुए चुनावों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीएम मोदी की तरफ से भी लोगों से अपील की गई थी कि अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करें और घरों से बाहर निकलकर वोट करने जरूर जाएं। मतदान केंद्रों पर भी भीड़ देखी गई और सुबह से ही लोग मतदान करने पहुंचने लगे थे। कुछ राज्यों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई लेकिन ज्यादा सभी राज्यों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक देशभर में औसतन 60 फीसदी मतदान हुआ है। आपको बता दें शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.57 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं बिहार में सबसे कम 46.32 फीसदी ही मतदान हुआ। चलिए जानते है पहले चरण में हुए 21 राज्यों के चुनाव में कितने फीसदी मतदान हुआ है। 

अंडमान-निकोबार - 56.87

अरुणांचल प्रदेश - 63.03

असम -70.77

बिहार - 46.32

छग - 63.41

जम्मू कश्मीर - 65.08

लक्ष्द्वीव - 59.02

मप्र - 63.25

महाराष्ट्र - 54.85

मणिपुर-  67.46

मेघालय - 69.91

मिजोरम - 52.62

नागालैंड - 55.72

पूड्डूचेरी - 72.84

राजस्थान -50.27

सिक्किम - 67.58

तमिलनाडु - 62.02

त्रिपुरा - 76.10

उत्तर प्रदेश - 57.54

उत्तराखंड - 53.56

पश्चिम बंगाल - 77.57

 

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK