Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अब सबकी निगाहें तीसरे चरण के चुनाव पर है। आपको बता दें पहले चरण में 66.14 फीसदी मतदान हुआ था और दूसरे चरण में 66.71 फीसदी मतदान हुआ था। तीसरे चरण के चुनाव में 1352 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। 7 मई को 12 राज्यों में इसके लिए मतदान होगा। 12 राज्यों की 94 सीटों पर होने जा रहे इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की साख भी चुनावी मैदान में दांव पर होगी। तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 08, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 04, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव की 02 और जम्मू-कश्मीर की 01 सीट पर मतदान होंगे। तो चलिए नजर डालते हैं तीसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरे दिग्गजों पर, जिलकी हार या जीत पार्टी के लिए अहम साबित होगी।
मौजूदा केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक बार फिर से गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने यहां से कांग्रेस के सीजे चावड़ा को 5 लाख से भी ज्यादा वोट के अंतर से हराया था। इस बार उनका सामना कांग्रेस की सोनल पटेल से होने जा रहा है। आपको बता दें अमित शाह से पहले ये सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी की हुआ करती थी। गांधीनगर हमेशा से ही हाई प्रोफाइल सीट रही है जिसकी वजह से इस बार के चुनाव में भी हर किसी की नजर असपर रहेगी।
यादव परिवार की बहू डिंपल यादव का एक नेता के तौर पर सफर काफी मेहनत भरा रहा है। वो पहले किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात नहीं थे। अकिलेश यादव से हुई सादी के बाद पार्टी के लिए वो एक अहम नेता बनीं और तीन बार से सांसद हैं। डिंपल यादव इस बार यादव परिवार का गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी की सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ससुर मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उन्होंने साल 2022 में हुए उपचुनाव में यहां से जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के जयवीर सिंह और बसपा के शिव प्रसाद यादव से होगा।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ज्योतिरादित्या सिंधिया ने कांग्रेस की तरफ से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की गुना सीट से ही चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार वो बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं। 2002 से 2014 तक लगातार इसी सीट से चुनाव जीतते रहे ज्योतिरादित्या सिंधिया को पिछले चुनाव में ये सीट गवानी पड़ी थी। बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह यादव ने उन्हें एक लाख से भी ज्यादा अंतर से हराया था। सिंधिया परिवार का गढ़ माने जाने वाली सीट पर कैसे हार को भुलाते हुए सिंधिया इस बार डीत पाएंगे या नहीं ये पैसला तो जनता 7 मई को ईवीएम में कैद कर देगी।
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से पांच बार सासंद रह चुके हैं। बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शामिल शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से होने जा रहा है। 20 साल बाद विदिशा की सीट पर दुबारा लौट रहे शिवराज के लिए ये चुनाव बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सूले इस बार महाराष्ट्र की बारामती सीट से चिनावी मैदान में हैं। इस सीट की लड़ाई इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यहां जंग पवार की पावर के बीच है। सुप्रिया सूले का सीधा मुकाबला उनकी भाभी सुनेत्रा पवार से होगा जो कि अजीत पवार की पत्नि हैं। मौजूदा समय में अजीत पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।
MI vs RCB : क्या बेंगलुरु के खिलाफ बुमराह की होगी वापसी? ऐसी ...
Waqf Amendment Bill: JDU मुस्लिम नेताओं का बड़ा ऐलान, मुश्किल में Nitish Kumar ...
Waqf Amendment Bill: Actress Kangana Ranaut Targets Congress Party, Terms it As a Conspiracy ...
Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक बन गया कानून, कई पार्टियों ने दी Supreme ...