Amethi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के इस दौर में उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने रायबरेली की लोकसभा सीट से इस बार राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं दूसरी तरफ अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। केएल शर्मा को गांधी परिवार का बेहद ही करीबी माना जाता है। शुक्रवार सुबह कांग्रेस की तरफ से जारी की गई नई सूची में इस बात की जानकारी दी गई है। इन सीटों पर शुक्रवार 3 मई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख भी है। आपको बता दें बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी अमेठी से चुनावी मैदान में हैं। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को चुनाव में हराकर उन्होंने इस सीट पर कब्जा किया था।
कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस बार रायबरेली की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी दुबारा राहुल गांधी पर अमेठी से भरोसा नहीं दिखा पाई। बीजेपी ने रायबरेली की सीट पर दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा दिखाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की तरफ से दिनेश प्रताप सिंह ही चुनावी मैदान में थे लेकिन उन्हें सोनिया गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। उनकी और राहुल गांधी की इस सीट पर सीधी टक्कर होगी। हालांकि अमेठी की सीट हार जाने के बाद राहुल के ऊपर इस बार भी दबाव जरूर होगा। रायबरेली की सीट पर 2004 से लेकर 2024 तक सोनिया गांधी ने कमान संभाल रखी थी लेकिन अब वो राज्यसभा सासंद बन चुकी है। तो इस बार उन्होंने ये सीट छोड़ने का फैसला किया है।
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से मिली राहुल गांधी को मिली हार के बाद कांग्रेस को अमेठी की सीट गवानी पड़ी थी। पहली बार साल 2004 में राहुल अमेठी की सीट से संसद तक पहुंचे थे। साल 1999 के बाद ऐसा पहली बार है जब कोई गांधी परिवार का सदस्य अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहा है। कांग्रेस के लिए अमेठी सीट का इतिहास बहुत पुराना है क्योंकि 1999 में सोनिया गांधी ने इसी सीट पर जीत के साथ ही राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद राहुल के लिए 2004 में सोनिया ने ये सीट छोड़ दी थी और रायबरेली से चुनाव लड़ा था।
MI vs RCB : क्या बेंगलुरु के खिलाफ बुमराह की होगी वापसी? ऐसी ...
Waqf Amendment Bill: JDU मुस्लिम नेताओं का बड़ा ऐलान, मुश्किल में Nitish Kumar ...
Waqf Amendment Bill: Actress Kangana Ranaut Targets Congress Party, Terms it As a Conspiracy ...
Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक बन गया कानून, कई पार्टियों ने दी Supreme ...