Lok Sabha Election 2024: 26 अप्रैल को लकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है और जो लोग लाइन में पहले से लगे हुए हैं वही वोट डाल पाएंंगे। आज दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर जनता ने मतदान दिया। 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हुए थे और जनता ने सभी की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। 4 जून को नतीजे सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार किसने बाजी मारी है। अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शशि थरूर, राहुल गांधी जैसे बड़े राजनेताओं पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आज के चुनाव में कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों और असम-बिहार की पांच-पांच सीटों और केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान हुआ।
लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो दूसरे चरण की सीटों पर बीजेपी को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आईं थीं और इसके साथ साथ अन्य को 9 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग की तरफ से दी की गई जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 76.23 फीसदी मतदान हुआ और उत्तर प्रदेश में सबसे कम मात्र 52.64 फीसदी मदतान हुआ है। चलिए जानते हैं कि दूसरे चरण में हुए 13 राज्यों के चुनाव में कितने फीसदी मतदान हुआ है।
MI vs RCB : क्या बेंगलुरु के खिलाफ बुमराह की होगी वापसी? ऐसी ...
Waqf Amendment Bill: JDU मुस्लिम नेताओं का बड़ा ऐलान, मुश्किल में Nitish Kumar ...
Waqf Amendment Bill: Actress Kangana Ranaut Targets Congress Party, Terms it As a Conspiracy ...
Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक बन गया कानून, कई पार्टियों ने दी Supreme ...