Maharashtra Coronavirus Case: देश में फिर एक बार कोरोना बेकाबू हो गया है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले Maharashtra से सामने आ रहे हैं। Maharashtra में कोरोना के सभी पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए हैं। है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में आज कोरोना के 31,855 केस सामने आए हैं, जबकि 15098 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं। इस दौरान 95 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कुल कोरोना के मामले 25,64,881 पहुंच गए हैं। जबकि अब तक 53,684 लोगों की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
वहीं देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 17 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 53,476 में नए नए मामले सामने आए हैं जबकि 26,490 मरीज ठीक हो गए और 251 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,60,692 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 21 मार्च तक 23,64,70,546 करोड़ टेस्ट किए गए। जिनमें से एक दिन में 10,25,628 नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,87,534 हो गए हैं, जिनमें 3,95,457 लोगों का उपचार चल रहा है। 1,12,31,650 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक COVID-19 Vaccine की 5,08,41,286 खुराकें दी जा चुकी हैं।
आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.67% फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.37% फीसदी है। वहीं 2.96% मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 2.96% है। भारत से ज्यादा कोरोनाकेस अब केवल अमेरिका है। वहीं मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों फिर से बढ़ने लगे हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…