Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच का मतभेद खतम होने जा रहा है। दोनों चचेरे भाइयों को अब 19 साल बाद साथ देखा जा सकेगा। इस बात के संकेत एक इंटरव्यू में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव और मेरे बीच विवाद और झगड़े मामूली हैं। महाराष्ट्र इन सबसे कहीं बड़ा है। ये मतभेद महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए महंगे साबित हो रहे हैं। एक साथ आना मुश्किल नहीं है, यह इच्छाशक्ति का मामला है।’’