Mahashivratri 2024 Food Tips : आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन व्रत रखने की भी परंपरा है। इस व्रत को कई लोग निर्जला व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग फलाहार करते हैं। ऐसे आपको व्रत के दौरान कुछ ऐसी चीज़े खाना चाहिए जो आपको ताज़गी और फुर्ती का अहसास कराए और आपको कमज़ोरी महसूस न होने दे।
महाशिवरात्रि के व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। केला, सेब, संतरा और अंगूर आदि का सेवन करने से व्रत में कमजोरी महसूस नहीं होती और फुर्ती बरकरार रहती है।
महाशिवरात्रि के व्रत में डाई फ्रुट्स का भी सेवन कर सकते हैं। किशमिश, खजूर, बादाम, अखरोट, आदि के सेवन से अच्छी और एक्टिव महसूस करेंगे।
व्रत के दौरान साबूदाना से बनी चीज़े काफी पसंद की जाती हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के मौके पर साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना वड़ा, साबूदाना की टिक्की आदि बना कर उसका सेवन किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि पर कुट्टू के बने पकवान भी खा सकते हैं। व्रत में आप कुट्टू की पूड़ी, कुट्टू का पराठा और कुट्टू के आटे की कचौड़ी बना कर इसका सेवन कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान सिंघाड़े के आटे से कई चीज़े बनाई जा सकती हैं। यह खाने में भी काफी स्वाटिष्ट होता है। शिवरात्रि के व्रत में आप सिंघाड़े की पूड़ी और सिंघाड़े का पराठा बना सकते हैं।
महाशिवरात्रि में आप मखाने खीर बना कर उसका सेवन कर सकते हैं। मखाने की खीर बहुत आसानी से बन कर तैयार हो जाती है और यह खाने में भी बहुत अच्छी लगती है।
व्रत के दौरान दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। महाशिवरात्रि के व्रत में दूध, दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं लेकिन याद रहे कि इसमें नमक न मिलाएं।
व्रत के दौरान आप जूस भी सकते हैं ताज़ा फलों के जूस से आप अच्छा महसूस करेंगे और कमज़ोरी महसूस नहीं होगी। आप संतरे, अनार या मौसमी के रस का सेवन कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के व्रत में आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करेगा।
Mahashivratri 2024: Ujjain में लगा भक्तों का तांता, 44 घंटों तक होंगे महाकाल ...
Mahashivratri 2024: देशभर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का पर्व, मंदिरों में उमड़े ...
Mahashivratri 2024 Mehndi Designs: महाशिवरात्रि पर लगाएं सुंदर और सिंपल मेहंदी डिजाइन ...
Mahashivratri 2024 Upay: जल्दी विवाह के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, ...