Mahashivratri 2024 Upay: महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। विवाह के लिए महाशिवरात्रि शुभ मानी जाती है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यदि आपके विवाह में भी देरी हो रही है तो आप महाशिवरात्रि पर उपाय कर सकते हैं। जिससे आपका विवाह जल्द ही हो जाएगा।
महाशिवरात्रि पर ऐसे करें पूजा-पाठ
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें और ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। पूरे विधि-विधान से पूजा करें। भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। इसके बाद विवाह के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से आशीर्वाद मांगें।
महाशिवरात्रि व्रत
महाशिवरात्रि पर व्रत रखने की परंपरा है। इस दिन आप व्रत ज़रुर रखें। व्रत के दौरान निर्जला रहें या फलाहार करें। व्रत के सभी नियमों का अच्छी तरह पालन करें और भगवान शिव और माता-पार्वती का ध्यान करके व्रत का प्रण लें। आपकी मनोकामना ज़रुर पूरी होगी।
महाशिवरात्रि पर दान
महाशिवरात्रि के दिन दान करना शुभ माना जाता है। गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े दान करें। शिव मंदिर में दान-दक्षिणा करें।
माता पार्वती को चढ़ाएं सुहाग की वस्तुएं
लाल रंग सुहाग की निशानी होता है। इसलिए इस दिन लाल वस्त्र पहन कर मंदिर जाएं और माता पार्वती को लाल चूड़ा, लाल चुनरिया, लाल वस्त्र का जोड़ा, लाल फूल, मेंहदी, रोली, लाल रिबन, लाल रंग की सात चूड़ियां चढ़ाएं। ऐसा करने से मां का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।
महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा
भगवान शिव को सफेद रंग प्रिय है। इस दिन सफेद वस्त्र धारण करें। भगवान शिव को जल में गंगाजल, बिल्ब पत्र, सफेद फूल, काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्घ्य दें। शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें। भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, आक के फूल और बेल का फल चढ़ाएं।