Mahashivratri 2024 Vrat Recipes: आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है। इस दिन रात्रि के चारों पहर भगवान शिव की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप कुछ खास चीज़ो का सेवन कर सकते हैं। यहां कुछ रेसिपी दी गई हैं जिन्हें आप महाशिवरात्रि के मौके पर बना सकते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना खिचड़ी
महाशिवरात्रि पर आप साबूदाना की खिचड़ी बना सकते हैं। सबसे पहले को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद एक कड़ाही में घी गरम करें और जीरा, लाल मिर्च, और कड़ी पत्ता डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें साबूदाना, मूंगफली, सेंधा नमक, मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, और नींबू का रस डाल दें और उसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद 10-15 मिनट तक पकाएं। बस आपकी साबूदाना खिचड़ी बन कर तैयार है। इसे गर्मा-गर्म परोंसे
महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं कुट्टू का डोसा
महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू का डोसा बनाने के लिए पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, दही, पानी, और सेंधा नमक डाल दें और चम्मच की मदद से गाढ़ा घोल बना कर तैयार कर लें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। एक चम्मच घोल को तवे पर डालें और पतला डोसा फैलाएं। डोसे को एक सार फैलाएं कहीं से अधिक मोटा या अधिक पतला न करें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक डोसा को पकाएं। इसके बाद नारियल की चटनी या आलू की सब्जी के साथ गरमागरम परोसें।
महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं मखाने की खीर
हर तीज त्योहार पर खीर बनाने की परंपरा है। महाशिवरात्रि पर आप भी मखाने की खीर बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले मखानों को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद बादाम और किशमिश को भी पानी में भिगो दें। एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें मखाने डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद एक बर्तन में दूध उबाल लें। उबलते दूध में भिगोए हुए मखाने, चीनी, इलायची पाउडर, और भिगोए हुए बादाम और किशमिश डालें। खीर को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। खीर को गरमागरम या ठंडा परोसें।