Masik Durga Ashtami 2024: दुर्गाष्टमी मां दुर्गा को समर्पित होती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सारी मनोकमानाएं पूर्ण होती है और मां का आशीर्वाद मिलता है। इस माह की दुर्गाष्टमी बहुत खास है क्योंकि इस दुर्गाष्टमी के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व।
जुलाई 2024 दुर्गाष्टमी की तिथि
- आषाढ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
- अष्टमी तिथि की शुरुआत- 13 जुलाई शनिवार दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर।
- अष्टमी तिथि का समापन- 14 जुलाई रविवार शाम 5 बजकर 52 मिनट पर।
- दया तिथि के अनुसार दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जुलाई को रविवार के दिन रखा जाएगा।
दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 40 मिनट तक।
- अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 44 मिनट तक।
दुर्गाष्टमी के शुभ योग
- सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 16 मिनट से।
- शिववास योग- शाम 5 बजकर 25 मिनट से।
- रवि योग- रात 10 बजकर 6 मिनट से।
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि
- प्रातः काल स्नान जल्दी उठें।
- इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल अथवा घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें।
- पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- माँ दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
- इसके बाद पुष्प, धूप, दीप, लाल चंदन, कुमकुम, अक्षत और श्रृंगार सामग्री मां को अर्पित करें।
- मां को फल, मिठाई, और नारियल का भोग लगाएं।
- इसके बाद दुर्गा चालीसा और मंत्रों का जाप करें।
- माँ दुर्गा की आरती करें।