Sawan 2024: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना होता है। सावन में भगवान शिव की पूजा आराधना करने पर सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी। आपको बता दें हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। यह तिथि पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। इसके साथ ही अगर यह व्रत सावन के महीने में करने को मिले तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर भक्त मासिक शिवरात्रि पर इस दिव्य स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं इससे आपको पूजा का दोगुना फल मिलता है।