Monkeypox in Delhi : दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स का पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड-2 पाया गया है। यह व्यक्ति विदेश से लौटा था और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि अभी तक इस बीमारी के तेजी से फैलने का कोई खतरा नहीं है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं।