Morocco Earthquake Update : मोरक्को में शुक्रवार (8 सितंबर) को आए भीषण भूंकंप से अभी तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस विनाशकारी भूकंप ने भयकंर तबाही मचाई है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय बयान जारी करते हुए कहा कि भीषण भूकंप में 2 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 अन्य घायल हुए हैं, जिसमें 1,404 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले लोगों की संख्या में अभी और बढ़ने की संभावना है।
आपको बता दें कि मोरक्को में आया भूंकप इतना जबरदस्त था कि कुछ ही सेकेंड के अंदर भयंकर तबाही हो गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें बड़ी-बड़ी बिल्डिंग को मलबे में तब्दील होते हुए साफ देखा जा सकता है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…
FIFA World Cup: Morocco की हार और France की जीत के बाद बवाल, Brussels की ...
FIFA World Cup 2022: Cristiano Ronaldo का सपना टुटा! Morocco ने Portugal को 1-0 से ...
Fifa World Cup में Belgium की हार के बाद पूरे शहर में भड़की हिंसा। Brussels ...
पुलवामा हमले के बाद क्यों मोरक्को दौरे पर गईं सुषमा स्वराज? खुद बताई ...