Mouth Ulcer Home Remedy: मुंह के छाले सुनने में तो छोटी समस्या लगती है, लेकिन इससे परेशानी बहुत होती है। Mouth Ulcers मुंह के अंदर के भाग में होने वाले से छोटे छालों को कहा जाता है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो अक्सर लोग इसे पेट की गर्मी से रिलेट करते हैं। मुंह के छालों की वजह पेट का साफ न होना, हॉर्मोनल chnages और पीरियड्स भी इसकी वजह से हो सकती है। इस वीडियो में हम आपको इसको ठीक करने के कुछ उपाए बताएंगे।
नारियल का तेल मुंह के छाले के सूजन को कम करने में मदद करता है। दरअसल नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी पाया जाता है जो दर्द से आपको राहत दिला सकते हैं। आपको बस नारियल तेल को छालों पर लगाना है। छालों से जल्दी निजात पाने के लिए दिन में कम से कम 3-4 बार इसे लगाएं।
शहद भी छालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप शहद को छालों पर लगाएं और करीब 3-4 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा दिन में कम से कम 3 बार करें। केवल यही नहीं, आप अगर शहद का सेवन रोजाना करते हैं तो यह पेट के अल्सर को भी ठीक करने की क्षमता रखता है।
एप्पल साइडर विनेगर भी मुंह के छालों के इलाज के लिए रामबाण घरेलू उपाए है। आप एक कप एप्पल साइडर विनेगर लें उसमें आधा कप पानी मिलाएं। फिर इस ड्रिंक से गरारे करें। आपको राहत मिलेगी।