Nirjala Ekadashi 2024 Date: हर माह दो एकादशी मनाई जाती है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। यह भगवान विष्णु को समर्पित होती है। कहा जाता है इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से और व्रत रखने से सारी परेशानियों का निदान होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
निर्जला एकादशी का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से पूरे साल की एकादशी का फल मिलता है। इस व्रत को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्यक्ति जीवन और मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।
Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर इन उपायों को करने से मिलेगा विशेष ...
Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी के व्रत को खास क्यों माना जाता है? ...
June 2024 Vrat Festival List: जून महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत ...
Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी का पारण समय, जानें इस व्रत में क्या ...