Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है। भारत ने इस बार सिर्फ छह मेडल जीते हैं, जिसमें 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर शामिल रहा। भारत इस बार एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सका। देश का प्रदर्शन रैंक के मामले में 2016 रियो ओलंपिक से खराब रहा है। पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से 117 खिलाड़ियों का दल भेजा गया था। यह संख्या बिल्कुल रियो ओलंपिक के बराबर की थी। पेरिस ओलंपिक में भारत 71वें स्थान पर रहा। ऐसा 24 साल बाद हुआ है जब भारत का रैंक 70 से नीचे है। इससे पहले साल 2000 सिडनी ओलंपिक और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का रैंक 71वां रहा था। रियो ओलंपिक में भारत ने 67वें स्थान पर अपनी जगह बनाई थी।
पेरिस ओलंपिक 2024 में युनाइटेड स्टेट्स ने सबसे अधिक 126 मेडल जीते हैं, जिसमें 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल है। मेडल टैली में पहले स्थान पर युनाइटेड स्टेट्स ही है। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में युनाइटेड स्टेट्स पहले स्थान पर रहा था। तब युनाइटेड स्टेट्स 113 मेडल जीते थे। पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरे स्थान चीन है। चीन ने कुल 91 मेडल जीते हैं, जिसमें 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज शामिल है। चीन टोक्यो ओलंपिक में भी दूसरे स्थान पर रहा था।
पेरिस ओलंपिक 2024 की मेडल टैली में भारत 6 मेडल के साथ 71वें स्थान पर रहा। वहीं, पाकिस्तान सिर्फ एक मेडल जीतकर मेडल टैली में भारत से ऊपर है। पाकिस्तान ने पेरिस में सिर्फ एक गोल्ड मेडल जीता, जिसके साथ वह मेडल टैली में 62वें पायदान पर है। भले ही भारत ने ज्यादा मेडल जीते हों, मेडल टैली में एक गोल्ड मेडल को सबसे ऊपर माना जाता है। इसलिए पाकिस्तान मेडल टैली में भारत से ऊपर है। आपको बता दें कि भारत ने ओलंपिक के इतिहास में अबतक कुल 41 मेडल जीते हैं, जिसमें 10 स्वर्ण, 10 रजत और 21 कांस्य शामिल है।
PM Modi in France: President Emmanuel Macron Welcomes PM Narendra Modi, Greets With a Hug ...
Valentine’s Day 2025: List of Most Romantic Cities in The World to Travel With Your ...
Year Ender 2024 : क्रिकेट से लेकर हॉकी तक, जानें खेल जगत के ...
7 Iconic Alia Bhatt Looks From 2024 Worthy Of Fashion Archives ...