Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 मेडल जीतते ही इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 8 मेडल और मंगलवार को 5 मेडल अपने नाम किए। अब तक भारत 20 अपने नाम कर चुका है। इसी के साथ पैरालंपिक में भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, जो अब तक के पैरालंपिक इतिहास में सबसे बेस्ट रिकॉर्ड रहा, लेकिन पेरिस पैरालंपिक में भारत 3 सितंबर तक 20 पदक जीत चुका है। भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतारा है।
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने जहां 19 मेडल जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था, वहीं पेरिस पैरालंपिक में भारत ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 20 मेडल जीत लिए हैं। यह भारत के लिए अब तक का सबसे सफल पैरालंपिक रहा है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। हालांकि, पेरिस में अभी तक भारत गोल्ड मेडल की संख्या में टोक्यो को पीछे छोड़ने में सफल नहीं हो पाया है। अगर भारत छह गोल्ड मेडल जीत लेता है तो यह एक नया विश्व रिकॉर्ड होगा। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अभी तक 3 गोल्ड मेडल जीते हैं।
भारतीय पैरा एथलीटों ने अब तक कुल 20 मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इनमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत को सबसे ज्यादा मेडल पैरा एथलेटिक्स से मिले हैं, जहां भारत ने लगभग आधे मेडल जीते हैं। पैरा बैडमिंटन में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक जीते हैं। शूटिंग में भारत को चार और तीरंदाजी में एक पदक मिला है। 3 सितंबर को भारत ने 5 पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर भारत को दिन का पहला पदक दिलाया। पुरुषों की जेवलिन थ्रो F46 फाइनल में अजीत सिंह ने रजत और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीता। शरद कुमार ने हाई जंप में रजत और मरियप्पन थंगावेलु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। फिलहाल भारत 20 मेडल के साथ पैरालंपिक पदक तालिका में 19वें स्थान पर है। चीन 115 पदकों के साथ शीर्ष पर है। उम्मीद की जा रही है कि भारत अभी और मेडल जीतकर इस तालिका में और ऊपर चढ़ेगा।
Kim Kardashian To Testify As Witness In The Paris Robbery Case ...
PM Modi in France: President Emmanuel Macron Welcomes PM Narendra Modi, Greets With a Hug ...
Valentine’s Day 2025: List of Most Romantic Cities in The World to Travel With Your ...
Year Ender 2024 : क्रिकेट से लेकर हॉकी तक, जानें खेल जगत के ...