Phulera Dooj 2023: इस बार फुलेरा दूज आज यानी 21 फरवरी से शुरू हो रहा है | होली के कुछ दिन पहले फुलेरा दूज मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण और राधा फूलों से होली खेलती है। ब्रज में तो आज से ही होली का पर्व शुरु हो जाता है। इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन कृष्ण और राधा के मंदिरों को सजाया जाता है और पूजा की जाती है। फुलेरा दूज से ही होली की तैयारियां, भजन, कीर्तन और फाग गीत शुरू हो जाते हैं। आप कोई भी मुहूर्त देखे बिना कोई भी शुभ कार्य कर सकते है। मंदिरों के साथ साथ राधारानी और और श्रीकृष्ण को भी सजाया जाता है। ये दिन शादी के लिए भी काफी शुभ माना गया है।