Gurmeet Ram Rahim Singh out of Jail: दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Dera Chief Ram Rahim Singh) को 21 दिन की फरलो मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम सबसे पहले सच्चा डेरा (Dera Sacha Sauda) जा सकते है। बता दे कि जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।
पंजाब राजनीति में Dera Sacha Sauda का हैं बहुत IMPACT
वहीं पंजाब चुनाव से 13 दिन पहले मिली फरलो के बाद पंजाब चुनाव में हलचल तेज और गयी हैं। दरअसल, पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं। जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं।
PM Modi की नीति का कर चुके है समर्थन
डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है। साल 2007, 2012, 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरे ने पूरी तरह से भागीदारी की थी। वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में डेरा प्रमुख ने PM की स्वच्छ भारत की सहराना करते हुए समर्थन भी दिया था।
वोटों की राजनीति के चलते बड़े बड़े Polticians पहुंच चुके हैं Dera Sacha Sauda
यहां सभी नेता वोटों की राजनीति करने के लिए माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। पंजाब के पूर्व CM Captain Amrinder Singh भी विधानसभा चुनाव से पहले पत्नी और परिवार के साथ डेरे में पंहुच चुके है। जबकि बादल परिवार भी चुनाव से पहले डेरे में हाजिरी लगा चुका हैं।
पत्रकार हत्याकांड और साध्वी दुष्कर्म मामले में मिली 20 साल की जेल
बता दे कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। CBI की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही CBI अदालत लगाई गई। जिसमें राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था।