Goa sexual Assault Case: गोवा के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों की मानें तो इन लड़कियों की उम्र 11, 13 और 15 साल है। इनमें से दो लड़कियां बहनें हैं। लड़कियों के माता-पिता ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। यह तीनों लड़कियां एक ही इमारत में रहती थीं। बताया जा रहा है दो लोगों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...