Redmi 13C 5G vs Redmi 12 5G : क्या आप Redmi 13C 5G और Redmi 12 5G फोन में से एक लेने की सोच रहे हैं लेकिन इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि इनमें से बेहतर कौनसा है, तो ये वीडियो आपके काफी काम आ सकती है। इस वीडियो में आपको Redmi 13C 5G और Redmi 12 5G के बीच तुलना करके बता रहे हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी फोन को चुन सकते हैं।
Xiaomi ने कुछ समय पहले ही सबसे सस्ते Redmi 5G फोन लॉन्च किए हैं। दोनों फोन 12,000 रुपये के अंदर आ जाते हैं। Redmi 13C 5G में 6.74-inch का डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया है। कैमरे की बात करें तो, इसमें आपको कैमरा- 50MP डुअल रियर और 5MP फ्रंट देखने को मिलता है। वहीं, Redmi 12 5G में 6.79-इंच के FHD+ 90Hz LCD स्क्रीन दिया गया है। इस फोन की मैक्सिमम ब्राइटनेस 550निट्स है। Redmi 13C 5G vs Redmi 12 5G फोन के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…