Republic day 2025: गणतंत्र दिवस पर घर, स्कूल और ऑफिस को सजाने के लिए आसान टिप्स और क्रिएटिव ट्रिक्स

25 Jan, 2025
Pinterest Republic day 2025: गणतंत्र दिवस पर घर, स्कूल और ऑफिस को सजाने के लिए आसान टिप्स और क्रिएटिव ट्रिक्स

Republic day 2025: 26 जनवरी 2025 को भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक दिन है इस दिन सन् 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन घर, स्कूल या ऑफिस में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सजावट की जाती हैं। आप भी इस दिन कुछ टिप्स और ट्रिक्स का गणतंत्र दिवस को और भी शानदार बना सकते हो। 

तिरंगे की थीम पर करें सजावट 

गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगे की थीम पर सजावट करें। सजावट करने के लिए केसरिया, सफेद, और हरे रंग का प्रयोग करें। आप इन तीन रंगों के कपड़े, गुब्बारे और रिबन का प्रयोग कर सकते हैं। देशभक्ति की भावना को जगाने और 26 जनवरी का उत्सव मनाने के लिए यह परफेक्ट तरीका है।

गुब्बारों से करें सजावट

गणतंत्र दिवस पर गुब्बारे से सजावट कर सकते हैं। गुब्बारे से गेट, कमरे या मंच को सजा सकते हैं। गुब्बारों को फूलों और लाइट्स के साथ सजाएं। यह सजावट सादगी और सुंदरता का एहसास दिलाती है।

रंगोली बनाएं

गणतंत्र दिवस के दिन रंगोली बनाना एक एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आप इस दिन तिरंगे के रंगों से फूलों या रंगों की मदद से देशभक्ति थीम वाली रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन में अशोक चक्र या भारत का नक्शा या देशभक्ति के संदेश बना सकते हैं।

देशभक्ति के पोस्टर 

26 जनवरी के दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर और देशभक्ति के संदेश वाले पोस्टर लगाएं। बच्चों को इन पोस्टर के बारे में बताएं। 

लगाएं तिरंगा झंडा

26 जनवरी के दिन आप छोटे-छोटे तिरंगे झंडे गेट, खिड़की, दिवारों और टेबल पर लगा सकते हैं। झंडे को सही और सम्मानजनक तरीके से सजाएं। यह सजावट का काफी अच्छा तरीका है। 

फूलों से करें सजावट

फूलों से सजावट करना हर त्योहार के लिए काफी अच्छा लगता है। आप गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग के गेंदा, गुलाब और अन्य फूलों का उपयोग कर सजावट करें। फूलों से बना तिरंगा गेट पर भी लगा सकते हैं।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK